फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन और दुआ कर की सपा संस्थापक के स्वास्थ्य लाभ की कामना

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह के लिये दुआ करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यज्ञ के साथ ही दुआ भी कराई।
विज्ञापन

मंगलवार को अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इसके बाद सपा संस्थापक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ जहां आचार्य प्रियव्रत शास्त्री के सानिध्य में हवन किया गया, वहीं मुस्लिम धर्मगुरु हफीज अरशद ने भी दुआ कराई। वरिष्ठ सपा नेता सरफराज खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने 30 वर्ष पूर्व समाजवादी पार्टी के रूप में एक पौधा रोपा था जो आज कार्यकर्ताओं के सहयोग से वटवृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने में जुटने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता ब्रिजेश शर्मा एवं सपा महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सपा देश और प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका अदा कर रही है। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि जनपद ही नहीं बल्कि देश भर के समाजवादी सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर की जा रही हैं। इस दौरान हसीन कुरैशी, जुमला सिंह, जिंदा हसन, जमाल साबरी, राजकुमार प्रधान, जुबैर, सुरैया, वेदपाल पटनी, रामशरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें