फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रात में पारा गिरने से सर्दी बढ़ी, दिन भर रही खिली धूप

Mon, 23 Jan 2023 05:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में देर रात कोहरे में जाते वाहन
विज्ञापन
सहारनपुर। न्यूनतम तापमान गिरकर फिर से पांच डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिसकी वजह से रात में सर्दी का असर महसूस किया गया, जबकि दिन भर खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अगले दो दिन में बादलों के आने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

जनपद में बीते तीन दिन से मौसम साफ है। ना कोहरा छा रहा है और ना ही पाला पड़ रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो रविवार को गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यानी रात में सर्दी का सितम बढ़ा है। जबकि दिन में जो अधिकतम तापमान शनिवार को 23 डिग्री सेल्सियस था वह रविवार को बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। खास बात यह है कि मौसम का यह अंतर यानी न्यूनतम तापमान का गिरना और अधिकतम तापमान का बढ़ना सेहत को बीमार बना रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि रात में तेज सर्दी और दिन में गर्मी के कारण जुकाम और खांसी की समस्या बढ़ रही है। ऐसे मौसम में कोई भी ठंडी चीज खाने से तुरंत गला खराब हो सकता है। उधर, जनपद में अगले दो दिन में बादलों के आने और बारिश भी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें