फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हैबिटेट सेंटर के लिए अक्तूबर तक करना होगा इंतजार

Mon, 01 Apr 2024 05:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत अंबाला रोड पर चल रहा हैबिटेट सेंटर का निर्माण अक्तूबर 2024 तक पूर्ण होगा। चार मंजिला हैबिटेट सेंटर में ऑफिस, शोरूम, दुकानें, मीटिंग हॉल और एग्जीबिशन हॉल आदि रहेंगे, जिनका इस्तेमाल नागरिक शुल्क अदाकर कर सकेंगे। सेंटर पर 49 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


अंबाला रोड पर स्टेडियम से सटी नगर निगम की भूमि पर रोडवेज का बस अड्डा संचालित था। सहारनपुर के स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने के बाद उक्त भूमि को स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाले हैबिटेट सेंटर के लिए चुना, जिसकी वजह से बस अड्डे को मानकमऊ शिफ्ट किया गया। करीब एक साल ये हैबिटेट सेंटर का निर्माण चल रहा है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर दो पार्किंग दी जाएगी, जबकि ऊपर के तीन फ्लोर पर निजी ऑफिस के लिए जगह रहेगी। मीटिंग हॉल होगा, जिसमें कोई भी संस्था या कंपनी शुल्क अदा कर मीटिंग कर सकेगी। हैबिटेट सेंटर पर 49 करोड़ रुपये खर्च आएगा। यह पूरी तरह भूकंपरोधी होगा। वहीं नगर निगम की आय का भी एक जरिया बनेगा। जून तक ढांचा बनकर तैयार हो जाएगा। फिनीशिंग का कार्य अक्तूबर तक होगा।

अंबाला रोड पर बन रहे हैबिटेट सेंटर में दुकानें, ऑफिस, मीटिंग हॉल, एग्जीबिशन हॉल आदि रहेंगे। नीचे दो पार्किंग दी जाएंगी। हैबिटेट सेंटर का ढांचा जून तक तैयार हो जाएगा। अक्तूबर तक इसका लोकार्पण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें