फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 24 दिन बाद भी दो क्रय केंद्रों पर शुरू नहीं हो सकी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चिलकाना। क्षेत्र के पांच गेहूं क्रय केंद्रों में से दो क्रय केंद्रों पर ही अभी तक गेहूं खरीद नहीं हुई है। तीन क्रय केंद्रों पर ही किसान अनाज लेकर पहुंचे हैं। इसमें भी पटनी क्रय केंद्र पर अभी तक केवल बीस क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
चिलकाना गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी जुबेर अहमद ने बताया कि इस वर्ष गेहूं किसान बहुत ही कम मात्रा में अपना अनाज विक्रय कर रहे हैं। 24 दिन बाद चिलकाना केंद्र पर 750 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई है। इसके अलावा आल्हनपुर क्रय केंद्र पर 500 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। बुड्ढाखेड़ा केंद्र प्रभारी नावेद का कहना है कि अभी तक एक भी किसान अपनी गेहूं लेकर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दास्सावाला केंद्र प्रभारी ने बताया कि उनके केंद्र पर भी आज तक कोई किसान अपनी गेहूं लेकर बिक्री के लिए नहीं पहुंचा है। पटनी क्रय केंद्र प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि अभी तक मात्र 20 क्विंटल गेहूं खरीदी गई है। चिलकाना क्रय केंद्र पर मौजूद किसान हरनाम सिंह तथा दानिश का कहना है कि इस बार बारिश के कारण क्षेत्र में फसल बहुत ही कम रही है। इसलिए अनाज कम ही पहुंच रहा है। किसान बाबूराम का कहना है कि उसने एक सप्ताह पूर्व अपनी गेहूं बेची थी, परंतु आज तक भी उसका भुगतान नहीं हो पाया। किसान गौरीशंकर ने बताया कि उसने अपनी फसल का पंजीकरण कराया था, जो कंप्यूटर में फंसा हुआ बताया जा रहा है। उसकी 193 क्विंटल गेहूं की फसल भी नहीं खरीदी गई है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि तकनीकी कारण के चलते गौरी शंकर की फसल को अभी तक नहीं खरीदा गया है। खराबी को जल्दी ठीक करा कर किसान की गेहूं को क्रय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें