फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ये कैसा बुखार, हिम्मत के साथ टूट रहा है पीड़ितों का शरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, बड़गांव। क्षेत्र में बुखार ज्यादातर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। क्षेत्र में 32 गांव में शायद ही कोई घर बचा होगा, जिसमें बुखार से पीड़ित एक भी मरीज न हो। जिसके चलते प्राइवेट चिकित्सकों के यहां बुखार के मरीजों संख्या फुल है। वहीं बुखार पीड़ित मरीजों का शरीर हिम्मत के साथ टूटता जा रहा है।
विज्ञापन

प्राइवेट चिकित्सक अपने क्लीनिक एवं अस्पतालों में बेड की बजाय चारपाई या फोल्डिंग, बेंच आदि पर लेटाकर बुखार पीड़ित मरीजों का उपचार कर रहे हैं। वहीं डेंगू के संभावित मरीजों को बाहर के अस्पतालों में इलाज के लिए रेफर कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक तैनात नहीं ऐसे में प्राइवेट चिकित्सक बुखार पीड़ितों के लिए संजीवनी बने हुए हैं।
ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, विक्रम सिंह, शिवकुमार सिंह, राजवीर सिंह, प्रदीप आदि का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक ही नहीं हैं। इतने बुखार का कहर तो उन्होंने कोरोना काल में भी नहीं देखा, जितना यह अब तांडव मचा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। बुखार से ग्रसित मरीजों में ज्यादातर प्लेटलेट्स कम होने की समस्या आ रही है। जिससे लोग डेंगू की संभावना जता रहे हैं। वहीं सरकारी चिकित्सक बुखार में ज्यादा एंटीबायोटिक लेने से प्लेटलेट्स कम होने का दावा कर रहे हैं। इधर, जांच के लिए पैथोलोजिस्ट सीबीसी जांच के 350 तो डेंगू जांच के नाम पर एक-एक हजार रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

- मरीजों में दिखाई दे रहे विभिन्न लक्षण
मरीजों के पैरों में तेज दर्द, उल्टी आना, तेज बुखार के चलते सिर के अगले हिस्से में तेज दर्द, प्लेटलेट्स कम होना आदि है।
- एंटीबायटिक खाने से गिर रही प्लेटलेट्स
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता के प्रभारी चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि ज्यादातर मरीज वायरल बुखार की चपेट में हैं। बुखार में ज्यादा एंटीबायोटिक खाने से भी प्लेटलेट्स कम हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें