फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्लानिंग के तहत कर रहे थे आत्मसमर्पण, एसटीएफ भी लगी थी पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला की अदालत में सरेंडर से पहले ही सहारनपुर पुलिस ने पकड़ लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने के आरोपियों ने अंबाला अदालत में आत्मसमर्पण के लिए पूरी प्लानिंग की थी। इसके लिए वह अदालत भी पहुंच गए, लेकिन उससे पहले ही सादे कपड़ों में तैनात सहारनपुर पुलिस की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया।
आरोपियों के पीछे यूपी एसटीएफ भी लगी रही। सूत्र बताते हैं कि एसटीएफ के शीर्ष अधिकारी पूरे मामले को देख रहे थे, जो सहारनपुर पुलिस से अलग काम कर रहे थे।
विज्ञापन

हरियाणा एसटीएफ लेना चाहती थी श्रेय
आरोपियों के नजदीक हरियाणा एसटीएफ भी पहुंच गई। आरोपियों को पकड़ने का श्रेय हरियाणा एसटीएफ लेना चाहती थी। सूत्र बताते हैं कि हरियाणा एसटीएफ ने कार्रवाई पर अपना हक जताया। इसको लेकर सहारनपुर पुलिस टीम के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

हरियाणा और यूपी डीजीपी के बीच हुई बातचीत
हरियाणा एसटीएफ कार्रवाई का श्रेय खुद लेना चाहती थी। इसको लेकर जब सहारनपुर पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक हुई तो सहारनपुर के एक शीर्ष अधिकारी ने हरियाणा के डीजीपी और उत्तर प्रदेश के डीजीपी से भी वार्ता की। इसके बाद हरियाणा और उत्तर प्रदेश के डीजीपी के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद हरियाणा एसटीएफ पीछे हट गई और सहारनपुर पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें