फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प वर्षा से स्वागत, पीपीई की भेंट

विज्ञापन
छुटमलपुर में कोरोना योद्वाओ को पीपीई किट देती पूर्व प्रधान मंजू शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर/चिलकाना। छुटमलपुर में पूर्व प्रधान मंजू शर्मा और उनके बेटे आकाश शर्मा, गंगाली के प्रधान योगेश राणा ने पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों आदि कोरोना योद्धाओं का पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। उन्होंने 25 पीपीई, सैनिटाइजर और मास्क आदि का वितरण भी किया, जबकि भाजपा मंडल अध्यक्ष दूबे सिंह कांबोज, विकास गुप्ता, अंकित वर्मा, डॉ. देवेंद्र सैनी ने ज्योति किरण चौक पर एसओ मनोज चौधरी सहित पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा की। उन्हें साबुन और मास्क भेंट किए। मनोज माहेश्वरी, कमलेंद्र गोयल, उमंग शर्मा, मिक्की डाबर, अशोक गुप्ता, राजीव पाराशर, सचिन बंसल, ओम प्रकाश सैनी, संदीप रोहिला आदि रहे। नानौता ब्लाक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा द्वारा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। चिलकाना में श्री दिगंबर जैन समिति सुल्तानपुर द्वारा सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. राजेश कुमार शर्मा, एसएसआई ओमेंद्र मलिक, नगर पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार राणा सहित बैंक प्रबंधक आदि को पटका डाल तथा पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। जैन समाज के संरक्षक सुधीर कुमार जैन, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जैन, महामंत्री निशांक जैन, रोहित जैन, लवी जैन, बिजेंद्र जैन, डॉ. राजीव सैनी, विकास जैन, जयप्रकाश शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें