फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मौसम साफ फिर भी देरी से आई कर्मभूमि एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम होने के बाद भी ट्रेनें अपने तय समय पर नहीं दौड़ पा रही। शनिवार को कर्मभूमि एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट आईं, जबकि जनसेवा, लालकुआं और इंदौर एक्सप्रेस रद्द रही। इससे जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं रेलवे को भी राजस्व नुकसान झेलना पड़ रहा।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिनों से मौसम साफ है। बारिश होने के बाद धूप निकल रही। इसके बावजूद ट्रेनें समय पर नहीं चल रही। शनिवार को ट्रेन नंबर 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस 4:30 घंटे, 14241 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 1:26 घंटे की देरी से सहारनपुर में आई। इनके अलावा दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस और दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, 14617-18 अमृतसर-बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 19308 चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस निरस्त रही। ट्रेन नंबर 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस सवाई माधोपुर और अंबाला कैंट के बीच बदलकर चली। इसलिए यह ट्रेन सहारनपुर में पांच घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें