फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डेरा सच्चा सौदा के 74 वें स्थापना माह के तहत आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का संचालन रामकुमार व अंजेश ने किया। कविराज राजू फौजी व प्रेम ने भजनों के माध्यम से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाम चर्चा में एलईडी के माध्यम से गुरु वचन सुनाए, जिसमें उन्होंने कहा कि अपने सतगुरु भगवान पर दृढ़ विश्वास रखना चाहिए। बिना किसी भेदभाव के सभी को नेक कार्य करने चाहिए। चिंता किसी भी समस्या का हल नहीं है। भगवान (गुरु) का नाम जपते हुए कर्मों में विश्वास रखो। समस्याओं के समाधान अगर कोई हल है तो वह ईश्वर का नाम है। इंसान गरीबी व परेशानी में एक दूसरे का साथ छोड़ सकता है, लेकिन सतगुरु भगवान अपने शिष्य का कभी साथ नहीं छोड़ते हैं। इस मौके पर 58 परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस दौरान डॉ. राजकुमार, धर्मवीर, सोनू सैनी, ओमपाल, राहुल, रजनीश, प्रदीप, बिजेंद्र, सुभाष, पुष्पा, रोशनी, नीलम, सुलोचन, कनिष्का मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें