फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हम हैं लोभी बाबा तेरे दर्शन के...

Fri, 03 Feb 2023 09:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
चंद्र नगर में बालाजी की प्रभात फैरी में शामिल भाजपा नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के 15वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को श्रद्धा भाव से बालाजी महाराज की प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रभातफेरी का शुभारंभ धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने रथ में विराजमान बालाजी के विग्रह के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभातफेरी मक्खन कॉलोनी में नवीन वालिया के निवास स्थान से शुरू होकर नवीनगर, न्यू चंद्रनगर होते हुए चंद्रनगर में राज कपूर के निवास पर पहुंची, जहां प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। मार्ग में नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। बालाजी महाराज के रथ के साथ श्रद्धालु भजन गाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने हवा गगन में झूम रही मेरेे बाबा की, काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है, हम हैं लोभी बाबा तेरे दर्शन के आदि भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान सुदर्शन भंडारी, चंद्रप्रकाश अरोड़ा, पंकज अरोड़ा, रमेश, मनोज वालिया, मनीष जायसवाल, सतीश गुप्ता, अजय सूरी, चिराग, बबलू, सुभाष सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें