फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम भी घर में हैं...आप भी घर पर रहें

विज्ञापन
सहरानपुर के शिवाजी नगर के पास गली में बैरियर लगाकर टांगा गया नोटिस। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सहारनपुर। हम सभी घर पर हैं आप भी घर पर रहें। कोरोना वायरस को फैलने ना दें। इससे जंग में सभी साथ दें। तभी हम इससे मुकाबला कर पाएंगे। पुलिस प्रशासन की टीमों के साथ शहर के कुछ लोग भी यह संदेश दे रहे हैं। शहर के शिवाजी नगर के पास एक गली में बैरियर लगाकर एक नोटिस लगाया गया है। इसमें सभी से घर पर रहने का ही अनुरोध किया गया है। इससे एक सप्ताह पहले ही किशनपुरा कालोनी, अंसारी रोड और मालिगेट क्षेत्र में भी लोगों ने नोटिस बोर्ड टांगकर बाहरी लोगों के कालोनियों में न आने की अपील की गई थी। हालांकि काफी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो कोरोना वायरस का खतरा जानने के बावजूद सड़कों और बाज़ारों में बेवजह भीड़ कर पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। यही नहीं, अब तो पुलिस टीमों पर हमले तक किये जा रहे हैं। ऐसे लोगों को भी सबक लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें