फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धरने के बाद छोड़ा गया कासमपुर रजबहे में पानी

Thu, 13 Jun 2024 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, मिर्जापुर। खारा परियोजना से निकले रजवाहे में बुधवार सुबह पानी छोड़े जाने से किसानों में खुशी की लहर है। पिछले कुछ दिनों से कासमपुर रजवाहा बंद पड़ा था, जिसमें पानी छुड़वाने की मांग को लेकर भाकियू ने मंगलवार को कासमपुर तिराहे पर धरना दिया था।
विज्ञापन


धरने की सूचना मिलने पर एसडीएम दीपक कुमार एवं सीओ शशिकांत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी से वार्ता की थी। जिलाधिकारी द्वारा सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को किसानों की समस्या को देखते हुए जल्द ही पानी छोड़ने के लिए निर्देशित किया गया था। बुधवार सुबह सात बजे पानी छोड़ा गया, जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाकियू के पश्चिमी प्रदेश प्रवक्ता रघुबीर सिंह, तहसील अध्यक्ष सचिंद्र राणा, अनुज कश्यप, जिला सचिव आलिम प्रधान, मंसूर चौधरी प्रधान आदि ने कहा कि पानी आने से किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें