फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्वी यमुना नहर का जलस्तर बढ़ा, झाल से ऊपर से गुजरा पानी

Wed, 08 Jul 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। बारिश होने के कारण पूर्वी यमुना नहर का जलस्तर बढ़ने के कारण गांव उमाही कला के पास नहर के झाल से पानी ऊपर को आने लगा। इससे किसानों को पटरी टूटने का खतरा मंडराने लगा है और किसानों को अपनी फसल के बर्बाद होने का डर सता रहा है। किसानों ने विभाग से झाल के सभी गेट खुलवाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि उमाही कला झाल के कुछ गेट खुले हुए हैं। पूर्वी यमुना नहर के बढ़ते जलस्तर से पटरी टूटने की आशंका है। किसान साधुराम, चरण सिंह, बिट्टू, धर्मपाल, शिवलाल आदि ने सिंचाई विभाग से उमाही कला झाल के सभी गेटों को खुलवाने की मांग की है। सिंचाई विभाग के एसडीओ परवेज आलम का कहना है कि बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया है। जेई को भेजकर झाल के सभी गेट खुलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें