फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागा अस्पताल प्रशासन, वार्ड में रखवाए कूलर

विज्ञापन
खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रखवाए गए कूलर। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में इंतजाम नाकाफी होने का समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन जाग गया। जिस वार्ड में पंखा खराब पड़ा था, वहां पर कूलर रखवा दिया है। जिससे गर्मी के मौसम में मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने एसबीडी जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की पड़ताल करते हुए लाइव रिपोर्ट प्रकाशित की। इसके तहत अस्पताल की इमरजेंसी में इंतजाम नाकाफी मिले थे। आलम यह था कि इमरजेंसी वार्ड में छत का पंखा गायब था। जब पूछा गया तो बताया कि पंखा खराब हो गया है। पंखे के खराब होने से मरीज गर्मी में परेशान हो रहे थे। इसके अलावा जिला अस्पताल की ओपीडी में भी व्यवस्थाएं ठीक नहीं थीं। बृहस्पतिवार को अस्पताल की इमरजेंसी में जब तक पंखा सही होता है, तब तक के लिए कूलर रखवा दिया गया है, जिससे गर्मी में मरीजों को कोई परेशानी न हो सके। यही नहीं स्टाफ भी अलर्ट मोड पर रहा। तीमारदार के बुलाने पर तत्काल मरीज को देखने के लिए पहुंचे। प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें