सहारनपुर। अधिसूचना जारी होने से पहले प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण नामांकन के अंतिम दिन तक किया जाएगा। जिससे मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह सके।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने इस बाबत सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदार, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों में उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले तक जो दावे एवं आपत्तियां प्राप्त होगी उनका निस्तारण करते हुए नामांकन के अंतिम दिनांक तक निर्वाचक नामावली में परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोई भी सुधार या विलोपन की कार्यवाही संबंधित को सुनवाई का समुचित अवसर दिए बिना नहीं की जाएगी।