फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घाभाव से मनाई विश्वकर्मा जयंती

विज्ञापन
विश्वकर्मा चौक पर जयंती मनाती समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शारदानगर में विश्वकर्मा महासभा समन्वय समिति द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हवन-यज्ञ कर सुख समृद्धि व शांति की कामना की। अध्यक्ष राजकुमार धीमान ने कहा कि विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्र के उत्थान में विभिन्न उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस मौके पर भगवान विश्वकर्मा से सुख, समृद्धि और शांति की कामना कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान संस्था सचिव संजय धीमान, संरक्षक राजेंद्र धीमान, महावीर पांचाल, नरेश, पवन धीमान, रमेश धीमान, रजनीश धीमान, श्रवण धीमान, रामकुमार पांचाल, सुरेंद्र धीमान आदि मौजूद रहे। उधर, सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा दीवानी कहचरी स्थित बार प्रांगण में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान अध्यक्ष अभय सैनी, महासचिव राहुल त्यागी, वरिष्ठ अधिवक्ता विशंबर सिंह पुंडीर, ब्रह्मजीत शर्मा, राधे श्याम गुप्ता, प्रेमचंद शर्मा, अरविंद शर्मा, राजेंद्र सिंह चौहान, आदित्य अंगीरत, महिपाल, विजयपाल सिंह, अश्वनी शर्मा, नरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

विश्वकर्मा जयंती पर हवन करते धीमान समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

दीवानी कचहरी बार में विश्वकर्मा जयंती मनाते अधिवक्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें