फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विशंभर गुट ने खोले पत्ते, दूसरे गुट के प्रत्याशियों की घोषणा इंतजार

Thu, 07 Dec 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ठाकुर विशंभर गुट ने अध्यक्ष पद पर राजीव गुप्ता और महासचिव पद पर निशांत त्यागी की घोषणा की है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे गुट प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच और प्रगतिशील अधिवक्ता मंच ने मिलकर ठाकुर विशंभर गुट के सामने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है, लेकिन अभी उन्होंने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
22 दिसम्बर को होने वाले वार्षिक चुनाव में मतदाता 11 सदस्य कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे, जिसमें एक पद अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ट उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, दो पद संयुक्त सचिव, दो पद वरिष्ठ सदस्य गवर्निंग कोंसिल, दो पद कनिष्ठ गवर्निंग कौंसिल के हैं। ठाकुर विशंभर सिंह गुट के वर्तमान अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया की चुनावी मैदान मे अध्यक्ष पद पर पूर्व शासकीय अधिवक्ता राजीव गुप्ता व महासचिव पद पर निशांत त्यागी की घोषणा कर दी है। जल्द अन्य पदों पर उम्मीदवारों की घोषणा होगी। राजीव गुप्ता पूर्व में महासचिव और निशांत त्यागी कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, अब दूसरे गुट के प्रत्याशियों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। उम्मीद है कि दो से तीन-दिन में यह गुट भी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें