सहारनपुर। पंजाब के संगरूर में 31 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित 19वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के विशाल ने रजत पदक प्राप्त किया है। जिला एथलेटिक्स संघ के सह सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया विशाल ने 3000 मीटर बाधा दौड़ में हिस्सा लिया था, इसमें रजत पदक जीता है। चक्का फेंक में अंकुश पुंडीर, 400 मीटर दौड़ में लविश शर्मा और ऊंची कूद में सीमा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष/नगर विधायक संजय गर्ग, सुषमा बजाज, डॉ. एके गुप्ता, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, यशपाल सिंह पुंडीर, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, काशी नरेश यादव आदि ने अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद