फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र के खिलाफ ग्रामीणों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
पंचायत में विचार रखते राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा पूरण सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। अस्पतालों के अपशिष्ट को नष्ट करने के लिए अंबेहटा चांद गांव के जंगल में लगाए जाने वाले संयंत्र के खिलाफ क्षेत्रीय ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर आहूत पंचायत में ग्रामीणों ने साफ किया वे किसी भी सूरत में इस संयंत्र को यहां नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन

अंबेहटा चांद के शिव मंदिर में मंगलवार को आसपास के बीस से भी अधिक गांवों के लोगों की पंचायत आहूत की गई। इसमें भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र यहां किसी भी सूरत में नहीं लगने दिया जाएगा। ग्रामीणों के इस निर्णय से आज ही भारतीय किसान मजदूर संगठन के द्वारा पत्र भेज कर जिलाधिकारी कार्यालय को अवगत करा दिया जाएगा। ठा. पूरण सिंह ने कहा कि जहां ये जमीन चिह्नित की जा रही है वहां से आबादी क्षेत्र मात्र तीन से चार सौ मीटर है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहेगा।
भाजपा नेता हरेंद्र सिंह ने कहा कि चार गांवों की सीमा पर यह संयंत्र आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नुकसानदेह साबित होगा। पंचायत में निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी को सूचना देकर इसे यहां न लगने देने का आग्रह किया जाएगा। यदि फिर भी कोई कर्मचारी यहां कार्य करने आया तो उसका विरोध किया जायेगा। पंचायत में आशीष, विशाल, चौ साधू सिंह, आरिफ़ खान, बिरम सिंह, नकुल, वेदपाल फौजी प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें