फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चौपालों में ग्रामीणों ने रखी अधिकारियों के सामने अपनी व्यथा

विज्ञापन
मीरपुर गंदेवड़ की ग्राम चौपाल में समस्या सुनते बीडीओ साढौली कदीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने अधिकारियों के सम्मुख अपनी व्यथा रखी। इनके निवारण का अधिकारियों ने आश्वासन दिया। इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सरसावा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सोराना तथा बलवंतपुर में ग्राम चौपाल आयोजित हुई। इसमें सीडीओ विजय कुमार के सम्मुख बीरम देवी, सौरभ, मामराज ने वृद्धावस्था पेंशन, अक्षय देवी ने अंबाला रोड पर जल निकासी, परवेज, यामीन ने दिव्यांग पेंशन की समस्याओं को रखा। इस पर सीडीओ ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने उनके द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों को सामने रखा। बीडीओ बलराम कुमार, लेखाकार ओमपाल सैनी, एसडीओ पंचायत अश्वनी शर्मा, राकेश शर्मा, सीएमएम सुनीता रानी, ग्राम सचिव अक्षय कुमार, ग्राम प्रधान आकाश, नरेश कुमार रहे।
साढौली कदीम की ग्राम पंचायत साढौली कदीम व मीरपुर गन्देवड मे ग्राम पंचायत कार्यालय पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साढौली कदीम के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आलोक कश्यप ने बताया कि चौपाल में आवास, पेंशन एवं मनरेगा कार्य सम्बंधी कुल 13 शिकायतें आई। ग्राम पंचायत मीरपुर गन्देवड में आयोजित चौपाल में खंड विकास अधिकारी अब्दुल वहाब व ब्लाक प्रमुख चौधरी विश्वास सिंह ने ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। इस दौरान ग्रामीण रमजान ने विकलांगता प्रमाण पत्र एवं पेंशन प्रदान कराने की मांग की। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बिजेन्द्र तोमर, अवर अभियंता लघु सिंचाई अर्जुन सिंह पुंडीर, सहायक कृषि विकास अधिकारी महकार सिंह, ग्राम प्रधान विनोद कुमार, रोजगार सेवक अंकुर कुमार रहे।
विज्ञापन

गागलहेड़ी की ग्राम पंचायत मांडेबांस में जिला कृषि अधिकारी धीरज सिंह, पुवांरका ब्लाक के एडीओ पंचायत अमरपाल सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना। राजपाल सिंह, ग्राम प्रधान अब्दुला तारिक, सचिव जसबीर सिंह, लेखपाल कन्हैया लाल, हाजी बूंदु हसन, श्रीपाल, नरेंद्र यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें