फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पट्टों की जमीन बता ग्रामीणों ने किया टंकी निर्माण का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को दस्तावेज दिखाने के लिए एक सप्ताह का समय देकर लौटी टीम
विज्ञापन

- गांव खजूरी अकबरपुर में टंकी निर्माण के लिए गई थी टीम

संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। गांव खजूरी अकबरपुर में पट्टों की जमीन पर पानी टंकी का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने खोदाई करने गई टीम को काम नहीं करने दिया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार और थानाध्यक्ष भी ग्रामीणों को संतुष्ट नहीं कर सके। आखिर में टीम एक सप्ताह के अंदर ग्रामीणों को अपने पट्टे संबंधित प्रपत्र दिखाने की बात कहकर लौट गई।

ग्राम खजूरी अकबरपुर में सरकारी पानी की टंकी के निर्माण के लिए राजस्व विभाग ने जगह चिह्नित की थी। शनिवार को पानी की टंकी निर्माण के लिए कर्मचारी जेसीबी लेकर खोदाई के लिए जैसे ही पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। विरोध की सूचना पर नायब तहसीलदार नितिन कुमार राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने बताया कि जिस भूमि को पानी की टंकी के लिए चिह्नित किया गया है वह पट्टों की है। यह भूमि अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार नितिन कुमार और थाना प्रभारी संदीप अधाना ने ग्रामीणों को काफ़ी समझाने का प्रयास किया कि यह जमीन सरकारी है। दोनों अधिकारियों के काफ़ी समझाने पर भी जब ग्रामीण नहीं माने तो तहसीलदार ने 16 जनवरी तक पट्टों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा। तहसीलदार ने कहा कि दस्तावेज प्रस्तुत न करने की दशा में टंकी निर्माण रोके जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम लौट गई। उधर, नायब तहसीलदार नितिन कुमार ने बताया कि जिन पट्टाें पर ग्रामीण अपना दावा कर रहे हैं वे रिकार्ड में स्वीकृत ही नहीं है। यह दस्तावेज में सरकारी जमीन दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें