फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे के लिए पहुंचे जल निगम के एई का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
ग्राम भनेड़ा खेमचन्द में ग्रामीणों से बात करते जल निगम के एई - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। गांव भनेड़ा खेमचन्द में आरओ लगाने के लिए सर्वे करने पहुंचे जल निगम के एई का ग्रामीणों ने विरोध किया। आरोप था कि घटिया गुणवत्ता के पाइप लगाए गए हैं जो आए दिन टूटे रहते हैं। इस कारण उन्हें दूषित पेयजल मिल रहा है।
विज्ञापन

भनेड़ा खेमचंद गांव निवासी गोपाल सिंह, दिनेश पुंडीर, एड. कुलदीप सिंह, जगबीर फौजी, सोमपाल पुंडीर, नरेश तथा कंवरपाल आदि ने बताया कि गांव में जल प्रदूषण के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग आज भी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या के समाधान को प्रशासन द्वारा गांव में टंकी निर्माण कराया गया था, परंतु अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने मिलीभगत कर घटिया क्वालिटी की पाइप लाइन बिछाई जो आए दिन टूटी रहती है। इसके चलते ग्रामीण गंदा पानी पीने को लोग मजबूर हो रहे हैं।
सोमवार को ग्रामीणों ने सर्वे पर पहुंचे जल निगम के एई संदीप कुमार के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया। संदीप कुमार 60 लाख रुपये की कीमत से लगने वाले आरओ के सर्वे को पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना था कि जब ग्रामीणों को पानी ही नहीं मिल पा रहा है तो आरओ लगाने का क्या फायदा होगा। उन्होंने जल निगम प्रशासन से पहले अच्छी गुणवत्ता का पाइप लगाने की मांग की। जल निगम के एई संदीप कुमार ने बताया कि घटिया गुणवत्ता के पाइप का आरोप गलत है। यदि कहीं से पाइप लाइन टूटी है तो उसे रिपेयर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें