फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अब कुंडी के ग्रामीणों को दिखाई दिया तेंदुआ

विज्ञापन
ग्राम कुंडी में एक खेत पर मिले पंजों के निशान। श्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। साल्हापुर के बाद अब कुंडी के ग्रामीणों ने गन्ने के खेतों में तेंदुए को देखे जाने की बात कही है। जानकारी मिलने पर सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम भी कुंडी गांव पहुंची और सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


रविवार को तेंदुए का शोर क्षेत्र के गांव कुंडी में जा पहुंचा। गांव के यशपाल, अशोक आदि जब सुबह आठ बजे अपने खेतों से लौटे तो उन्होंने गांव के लोगों को बताया कि उन्होंने गन्ने के खेतों में तेंदुए को देखा है। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई। तत्काल सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम को सूचना दी गई। मौके पर टीम के लोग पहुंचे तथा गांव वालों से बात कर तेंदुआ देखे वाले स्थान पर जाकर जांच की। जहां नमी वाले एक खेत में कुछ पंजों के निशान मिले। टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि ये निशान फिशकैट से बड़े जानवर के हैं जिनका परीक्षण किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर तेंदुए की आमद से गांव में दहशत का माहौल है लोग खेतों पर जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें