फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नकदी देने से मना करने पर ग्रामीणों ने किया बैंक में हंगामा

Sat, 04 Feb 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। जिला सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा में उपभोक्ताओं को नकदी देने से इंकार करने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

कसबे में जिला सहकारी बैंक शाखा में शनिवार दोपहर कुछ ग्रामीण नकदी लेने पहुंचे थे। आरोप है कि बैंक शाखा में नकदी होने के बाद भी बैंककर्मियों ने नकदी देने से इंकार कर शाखा का दरवाजा बंद कर दिया। गुस्साएं ग्रामीणों ने बैंक शाखा गेट पर ही अपनी पासबुक लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीण गोरधन, अमन सिंह, विनोद, प्रमोद कुमार, नाथी सिंह आदि का कहना है कि वह खेत से कार्य करके पैसा लेने आए थे लेकिन बैंककर्मियों ने मनमानी करते हुए नकदी देने से इंकार कर दिया। अगले दिन रविवार की छुट्टी है। शादी विवाह में कैसे जा पाएंगे। बैंक प्रबंधक अमित कुमार का कहना है कि दोपहर बाद बैंक स्टाफ को जरूरी बैठक में सहारनपुर जाना पड़ गया है। इस लिए उपभोक्ताओं नकदी नहीं दी जा सकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें