फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद सुलझाने पहुंचे ग्रामीण की चोट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। गांव कुरड़ी खेड़ा चानचक में शुक्रवार रात पति पत्नी के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे चाचा की चोट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हालांकि परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुरड़ी खेड़ा चानचक निवासी रोबिन व उसकी पत्नी रीना में किसी बात को लेकर रात कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों में खींचातानी होती देख रोबिन के चाचा राजपाल (55) गिर गए। ईंट सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भिजवाया। शनिवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि बीच बचाव के दौरान राजपाल को चोट आ गई थी जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें