फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की मौत, जंगली जानवर ने नोंच रखा था चेहरा

विज्ञापन
बेहट के गांव हथौली में घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव हथौली में 55 वर्षीय ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के पास ही खेत में पड़ा मिला। किसी जंगली जानवर द्वारा उसका चेहरा बुरी तरह से नोंचा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचायत नामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे गांव हथौली निवासी ओमप्रकाश उर्फ माठू (55) का शव गांव के पास एक खेत में पड़ा था। मृतक के चेहरा क्षत-विक्षत हालत में था। किसी जंगली जानवर द्वारा चेहरा बुरी तरह से नोंचा गया था। घटनास्थल पर भी किसी जंगली जानवर के पंजों के निशान बने थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बेहट पुलिस को दी। सूचना पर सीओ मुनीश चंद एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने बताया कि ओमपाल अविवाहित था और वह अपने खेत में ही रहता था। सोमवार रात 12 बजे उसे गांव में आयोजित रामलीला मंचन में देखा गया था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया, कि प्रथम दृष्टया मौत जंगली जानवर के हमले से होनी प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें