फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा सर्वे सटटा सूची को ग्रामवार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना आयुक्त ने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना सप्लाई एवं सट्टा नीति जारी कर दी है। इसके तहत बुधवार से ग्राम वार सट्टा सूची का प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन कार्य 30 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि गन्ना सर्वे के आधार पर तैयार की गई सट्टा सूची का ग्राम वार प्रदर्शन कराया जाएगा। सट्टा सूची में किसान का नाम, पिता का नाम, बोए गए गन्ने का किस्म वार विवरण, पेड़ी, पौधा, कुल क्षेत्रफल, बेसिक कोटा, सट्टा आदि की जानकारी के साथ ही किसान के गाटा वार जमीन के क्षेत्रफल की जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि किसान अपने से संबंधित आंकड़ों का मिलान कर लें। यदि कोई आपत्ति हो तो लिखित में मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को दर्ज करा दें। जिससे उन्हें आगामी पेराई सत्र में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सहकारी गन्ना विकास समितियों और गन्ना विकास परिषदों, चीनी मिलों और जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय में किसान सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। जहां पर किसानों की समस्याओं का मौके पर निराकरण होगा और उनके ऑनलाइन घोषणा पत्र एवं ऑनलाइन समिति सदस्यता भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें