फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, जान जोखिम में डाल रहे युवा

Tue, 07 Apr 2026 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। थाना क्षेत्र में एक युवक का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बाइक को कभी कंधे पर रखकर चलता नजर आ रहा है तो कभी एक पहिए पर बाइक दौड़ाते हुए करतब दिखा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व में स्टंटबाजी पर रोक लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद युवक नियमों की अनदेखी कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। सड़क पर इस तरह के स्टंट से राहगीरों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के वीडियो युवाओं को गलत दिशा में प्रेरित कर रहे हैं। वायरल वीडियो थाना तीतरों क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है तथा मामले की जांच की जा रही है। युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें