फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जम्मू-कश्मीर पुलिस को सत्यापन कर भेजी रिपोर्ट

Thu, 27 Nov 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से आकर यहां रह रहे लोगों का सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने ऐसे करीब 250 लोगों को चिह्नित किया है, जो लंबे समय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे हैं। इन सभी का सत्यापन कर रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर पुलिस को भेज दी है। छह नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद गिरफ्तार किया था। इसके बाद ही दिल्ली में धमाका हुआ था। पुलिस ने जिले में दूसरे राज्यों से आकर रहने वाले लोगों का सत्यापन शुरू किया, जो अभी चल रहा है। सत्यापन अभियान में निजी विश्वविद्यालयों, मदरसों और अन्य कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को शामिल किया। इसके अलावा रोजगार, व्यापार या व्यक्तिगत कारणों से सहारनपुर में रह रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों और अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरे लोगों की भी पूरी जांच की गई। पुलिस टीम ने सत्यापन के दौरान सभी व्यक्तियों के पहचान दस्तावेज, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर और उनकी गतिविधियों की जानकारी रिपोर्ट में शामिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें