सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/प्रभारी अधिकारी वाहन व्यवस्था रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि जिन वाहनों में रिजर्व ईवीएम/वीवीपैट रखी जाएंगी उनकी जीपीएस ट्रैकिंग होगी। उन्होंने सभी रिटर्निंग आफिसरों को निर्देश दिए कि वे ऐसे वाहनों का विवरण राजनीतिक दलों, चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और प्रेक्षक को अवश्य दें। उन्होंने कहा कि जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रिजर्व ईवीएम/वीवीपैट मशीनें रहती हैं। इसलिए सभी रिटर्निंग आफिसर अपने विधानसभा क्षेत्र में तैनात जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहनों का विवरण राजनीतिक पार्टियों, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों और प्रेक्षक के संज्ञान में लाना सुनिश्चित करें। संवाद