फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर साल बढ़ रहे वाहन, पार्किंग की जगह नहीं

विज्ञापन
कोर्ट रोड पर सड़क पर खड़ी कारे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गाड़ी पार्क करने के विवाद में गाजियाबाद में कार स्वामी की हत्या कर दी गई। महानगर में भी कार और दुपहिया वाहन खड़े करने को लेकर अक्सर वाहन स्वामी और दुकानदारों में कहासुनी होती है, क्योंकि एक दुकानदार दूसरी दुकान के ग्राहक को अपनी दुकान के सामने वाहन पार्क नहीं करने देता है। वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा करना नागरिकों की मजबूरी है, क्योंकि नगर निगम जनता को पार्किंग की व्यवस्था देने में अभी तक नाकाम साबित हुआ है। वाहनों को सड़कों पर पार्क किए जाने से यातायात भी प्रभावित रहता है। जाम की स्थिति महानगर में आम है। अमर उजाला अभियान चला कर बढ़ने वाहनों और सड़कों पर वाहनों की पार्किंग से लोगों को हो रही परेशानी को सरकारी सिस्टम से रूबरू करा रहा है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग में जनपद में 6,90323 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें चौपहिया, तिपहिया और दुपहिया वाहन शामिल हैं। इनके अलावा टेंपो, मालवाहक छोटे वाहन, ट्रक, बस आदि वाहन अलग से हैं। एक अनुमान के अनुसार महानगर की सीमा से प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन अन्य राज्यों और यूपी के अन्य जनपदों के गुजरते हैं। इनमें काफी वाहन सहारनपुर में खरीदारी और अन्य कारणों से रुकते हैं। चूंकि सहारनपुर हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड राज्यों से घिरा है। ऐसे में यहां की सड़कों पर यूपी के साथ ही उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के वाहन बड़ी संख्या में यहां से गुजरते हैं, लेकिन महानगर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोग अपने वाहन सड़कों पर ही पार्क करते हैं, जो जाम की वजह बनता है।
कई बार वाहन सड़क पर पार्क करने को लेकर वाहन स्वामी और दुकानदारों में कहासुनी तक हो जाती है। जानकर हैरानी होगी कि महानगर में केवल चार पार्किंग हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश हैं कि सड़कों पर वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए, लेकिन इसको लेकर स्थानीय अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

कागजों से बाहर नहीं निकली पार्किंग
महानगर में जगह-जगह पार्किंग की सुविधा देने की योजनाएं नगर निगम बीते चार साल से बना रहा है। रायवाला और अंबाला रोड स्थित परिवहन निगम ने खाली कराए गए भूखंड पर मल्टी स्टोरी पार्किंग, जुबली पार्क में मल्टी स्टोरी पार्किंग, जिला अस्पताल क्षेत्र में पार्किंग बनाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक पार्किंग नहीं बनाई गई है। प्रताप मार्केट के पीछे एक सामान्य पार्किंग बनी है, लेकिन लोग उसका कम ही इस्तेमाल करते हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर दुपहिया वाहनों की अस्थाई पार्किंग है। कोर्ट रोड क्षेत्र में घंटाघर से लेकर हसनपुर चौक तक कहीं पार्किंग नहीं है।
जनपद में पंजीकृत वाहन
कुल पंजीकृत कार-----42,967
पंजीकृत बाइक-------4,88,608
पंजीकृत स्कूटर-------1,34,000
मोपेड--------------17,313
ई-रिक्शा------------7,435
कुल पंजीकृत वाहन----6,90,323
बीते साल में पंजीकृत कार
2020------------5,391
2021------------4,121
2022 (अभी तक)--5,091
-शहर में पार्किंग की समस्या को लेकर नगर निगम गंभीर हैं। निगम ने महानगर में बड़ी संख्या में संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराया है। इनमें से कुछ संपत्तियों को क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा। आचार संहिता लगने से पहले हम इसको फाइनल कर लेंगे, कि कहां पार्किंग बननी हैं। चार पार्किंग पहले से चल रही हैं।
-गजल भारद्वाज, नगरायुक्त, नगर निगम सहारनपुर

दीवानी कचहरी तिराहे पर लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

प्रताप मार्केट में सड़क पर खड़ी बाइके- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट में लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें