फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वाराणसी-चंडीगढ़ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन शुरू

Sun, 23 Jun 2024 03:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे चार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की घोषणा कर चुका है, जिससे यात्रियों को सफर में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इनमें से दो ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें शुरू हो गई हैं, जबकि दो ट्रेनें भी अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04211 वाराणसी-चंडीगढ़ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन शनिवार को शुरू हो गई, जो 13 जुलाई तक चलेगी। 04212 चंडीगढ़-वाराणसी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन रविवार से होगा और 14 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। 08294 अमृतसर-बिलासपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 25 जून, 29 जून, दो जुलाई, छह जुलाई और नौ जुलाई को चलेगी। 08294 अमृतसर-बिलासपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 27 जून, एक जुलाई, चार, आठ और 11 जुलाई को चलाया जाएगा। भाटपुरा, रायपुर, दुर्ग, राज नांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, भंडारा रोड, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, जालंधर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
04520 अंबाला-सहरसा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सोमवार से शुरू होगी। इसका एक फेरा होगा। यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, पनियाहवा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव रहेगा। इनके अलावा भगत की कोठी-हरिद्वार ग्रीष्मकालीन ट्रेन 20 जून से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-

रोशन गिरि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें