नुमाईशकैंप स्थित गौशाला पर वन्देमातरम मिशन द्वारा कोरोना योद्घा सफाई कर्मचारियो को सम्मानित क?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वंदेमातरम मिशन संस्था ने नुमाइश कैंप स्थित श्री गो-देवी मंदिर परिसर में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को मिशन संस्थापक विजयकांत चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात कोरोना योद्धाओं को भारत माता चौक से रेड कारपेट पर राष्ट्र ध्वज और भगवा ध्वज के साथ गऊशाला तक पुष्प वर्षा करते हुए लाया गया। पार्षद पिंकी गुप्ता, सिमरन गुंबर, पूजा शर्मा, ममता, मंगता चांदना ने कोरोना योद्धाओं का तिलक कर आरती उतारी। तत्पश्चात नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर एके त्रिपाठी, राकेश जैन, विवेक मनोचा, कृष्ण लाल ठक्कर, पार्षद रमेश छाबड़ा, पिंकी गुप्ता, अशोक राजपूत, अभिषेक, टिंकू अरोड़ा, विजय कालड़ा, प्रमोद चौधरी, किशोर शर्मा, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अमित तोमर, सफाई निरीक्षक मनोज, नीरज, योग चुग, सूरज ठक्कर, महेंद्र पाल शर्मा, अनीस मिगलानी, प्रदीप चौधरी ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान सुधीर गुंबर, संचित अरोड़ा, राहुल झाम, सुमेर राजपूत, विवेक प्रताप सिंह, दीपक राय आदि मौजूद रहे।