फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद में 29 जून से वंदेभारत ट्रेन का होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-रेल मंत्रालय ने स्टेशन को मुहैया कराया टाइम टेबल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। आनंद विहार से देहरादून के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के सफर का अब देवबंद के लोग भी आनंद उठा सकेंगे। 29 जून से इस ट्रेन का देवबंद रेलवे स्टेशन पर ठहराव आरंभ हो जाएगा। मंगलवार को रेल मंत्रालय द्वारा वंदेभारत का शेड्यूल (टाइम टेबल) देवबंद रेलवे स्टेशन को मुहैया करवा दिया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 24 जून को जनपद आगमन दौरान देवबंद में हुए कार्यक्रम में वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के यहां के स्टेशन पर शीघ्र ठहराव कराने की घोषणा की थी। अमर उजाला ने 27 जून के अंक में इस खबर को प्रमुखता के साथ उठाया था कि केंद्रीय रेलमंत्री की घोषणा के तीन दिन बाद भी वंदेभारत ट्रेन का ठहराव देवबंद स्टेशन पर नहीं हो सका। जिसको लेकर नगर के लोगों में दुविधा व संशय बना हुआ था, लेकिन मंगलवार को ही इस ट्रेन का शेड्यूल घोषित कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आनंद विहार से देहरादून की तरफ जाने वाली वंदेभारत 1928-1930 का देवबंद स्टेशन पर आगमन शाम 19.28 बजे होगा, जबकि 19.30 बजे यह ट्रेन देहरादून के लिए रवाना होगी। वहीं देहरादून से चलकर आनंद विहार की तरफ जाने के लिए इस ट्रेन के आगमन का समय सुबह 30 जून की सुबह 9.52 बजे होगा। यह ट्रेन दो मिनट के स्टापेज के बाद 9.54 बजे आनंद विहार के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें