फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 को 24 जगहों पर होगा टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
- चिकित्सा विभाग ने शुरू की तैयारी, सरकारी के साथ गैर सरकारी अस्पताल भी किए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण इसी माह में शुरू होने की संभावना है। ऐसे में चिकित्सा विभाग किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता है। यही वजह है कि टीकाकरण का दूसरा पूर्वाभ्यास 11 जनवरी को किया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि टीकाकरण को लेकर विभाग हर तरह से तैयार है। चूंकि टीकाकरण इसी माह से शुरू होने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में शासन ने और मजबूती के साथ टीकाकरण में उतरने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 11 जनवरी केे फिर से पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस बार जनपद में 24 स्थानों पर यह पूर्वाभ्यास होगा। एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सभी सीएचसी तथा कई गैर सरकारी अस्पतालों में भी यह अभ्यास होगा। इसमें भी डेमो के तौर पर 25-25 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। पूरी प्रक्रिया वही रहेगी जो पांच जनवरी के पूर्वाभ्यास में अपनाई गई थी। यह भी सुबह दस से दोपहर एक बजे तक ही चलेगा। व्यवस्था बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही पुलिसकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें