फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दूसरे दिन भी धरने पर बैठे वी-ब्रॉस अस्पताल के कर्मचारी

Wed, 17 Dec 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वी-ब्रॉस अस्पताल के कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा, उनकी मांग छह महीने का वेतन दिलाने की है। मंगलवार को धरने में कई संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी, पथिक जनशक्ति पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी सोनू रानी शर्मा और पूर्व भाजपा नेत्री कोमल गुर्जर धरने पर पहुंची। उन्होंने कहा कि अस्पताल कर्मचारी छह माह से बिना वेतन काम कर रहे हैं। जल्द कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन एक बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन वेतन दिए बिना अस्पताल बंद कर चला गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन के बीच बैठक कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, अस्पताल के यूनिट हेड मस्तराम ने बताया कि कर्मचारियों को बकाया वेतन 25 दिसंबर तक देने का वादा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें