ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम और भारतीय अंडर 19 टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और मल्टी डे सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से भारतीय अंडर 19 टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें सहारनपुर के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर अयान अकरम को मल्टी डे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके लिए यूपीसीए की ओर से भी उन्हें बधाई दी गई है।
अकरम सैफी के पुत्र अयान अकरम सहारनपुर के मूल निवासी हैं और पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं। अंडर 19 चैलेंजर ट्रॉफी में उन्होंने 11 मैच में 37 विकेट लिए और एक शतक भी जड़ा। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय अंडर 19 टीम में जगह मिली है।
भारतीय टीम में विरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कुल पांच मुकाबले होंगे। इनमें 3 वनडे और 2 मल्टी डे मैच होंगे।