फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने गैस एजेंसी के कैशियर से दो लाख 80 हजार रुपये लूटे

Wed, 26 Jul 2023 05:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
saharanpur police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन दहाडे़ कसबे के अति व्यस्त रामपुर मेन बाजार में स्थित भारत गैस एजेंसी के कैशियर से 280000 रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए।

दोपहर बाद पौने चार बजे गैस एजेंसी के कैशियर पल्लव शर्मा और मुकुल सैनी दिन भर की बिक्री का कैश गिनने के बाद मिलान कर रहे थे कि इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे। उन्हांने तमंचे से आतंकित करते हुए नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने सीसीटीवी की डीवीआर निकाली और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक पर बैठ कर फरार हो गए।
विज्ञापन


दिन दहाडे़ लूट की घटना से व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा और कुछ देर बाद ही एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पीड़ित कैशियर ने बताया कि एक बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था जबकि दूसरे ने अपना चेहरा कपडे़ से ढक रखा था। वारदात के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान और बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर जुट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें