फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में 150 लोगों पर केस दर्ज, फेसबुक पर रमजान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लगाया था जाम

Tue, 11 Mar 2025 02:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

इस्माईलपुर पठानपुरा के युवक की फेसबुक आईडी पर रमजान व इस्लाम धर्म को लेकर गलत पोस्ट की गई थी। सोमावर को मुस्लिम युवाओं की भीड़ ने बस स्टैंड पर इकट्ठा होकर रोड जाम कर हंगामा किया था। 
विज्ञापन
हंगामा करने वालों पर लाठी फटकारती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहट में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर रोड जाम कर हंगामा व नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


गांव इस्माईलपुर पठानपुरा निवासी युवक की फेसबुक आईडी पर रमजान व इस्लाम धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी। इस मामले में सोमावर को मुस्लिम युवाओं की भीड़ ने बस स्टैंड पर इकट्ठा होकर रोड जाम कर हंगामा किया था। भीड़ आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। लोगों को रोड से हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। 
इंस्पेक्टर ने बताया कि उप निरीक्षक अजब सिंह की तरफ से 150 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जिन युवकों ने भीड़ में शामिल होकर माहौल खराब करने की कोशिश की है, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें