फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए 19 अग्रसारण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-केंद्रों पर ही जमा होंगे आवेदन पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा देने के इच्छुक परीक्षार्थियों के लिए जिले में 19 विद्यालयों को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। अग्रसारण केंद्रों पर ही आवेदन पत्र जमा होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि अग्रसारण केंद्रों पर यूूपी बोर्ड से प्राइवेट हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट करने के इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र जमा करेंगे। विद्यालयों को विद्यार्थियों के आवेदन पत्र में भरे गए विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इससे पूर्व वेबसाइट पर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को भी पढ़ने के निर्देश दिए गए हैं। इन केंद्रों पर बालक व बालिका दोनों वर्गों के ही आवेदन पत्र जमा हो सकेंगे।
विज्ञापन

-
ये बनाए गए अग्रसारण केंद्र
-राजकीय इंटर कॉलेज
-श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
-डीसी जैन इंटर कॉलेज सरसावा
-केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड़
-एचएवी इंटर कॉलेज देवबंद
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवबंद
-राजकीय इंटर कॉलेज पंचकुआं
-राजकीय इंटर कॉलेज गुमटी
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नकुड़
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कोटा
-राजकीय हाईस्कूल तोता टांडा
-राजकीय हाईस्कूल साढ़ौली हरिया
-राजकीय हाईस्कूल जखवाला
-राजकीय हाईस्कूल सड़क दुधली
-पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज नौगंवा
-पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज ढायकी
-राजकीय इंटर कॉलेज भनेड़ा खास
-राजकीय इंटर कॉलेज कमेला रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें