फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 30 अगस्त तक रद्द रहेंगी 12 ट्रेनें, कहीं जाने से पहले देख लें लिस्ट, यात्रियों को इस वजह से होगी परेशानी

Tue, 08 Aug 2023 11:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर से होकर गुजरने वाली ये 12 ट्रेनें 30 अगस्त तक रद्द रहेंगी। यहां देखिए रद्द सभी ट्रेनों की पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
ट्रेन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली शहीद एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में 30 अगस्त तक निरस्त रहेंगी। एक ट्रेन अपने तय समय से दो घंटे की देरी से चलेगी। इसके चलते करीब 22 दिनों तक हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे ने ट्रेनों के निरस्त, देरी से और परिवर्तित रूटों पर संचालन संबंधी अधिकारिक सूचना जारी कर दी है। यह बदलाव गोरखपुर कैंट यार्ड में आठ से 30 अगस्त तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से ब्लॉक लेने के कारण किया गया है। ट्रेन नंबर 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 13 व 20 अगस्त को दो घंटे की देरी से चलाई जाएगी। ट्रेनें अप और डाउन में रद्द रहेंगी। इससे गोरखपुर, लखनऊ, बिहार, हरियाणा और पंजाब जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। जिन ट्रेनों का संचालन होगा, उनमें यात्रियों की भीड़ अधिक रहेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: परिवार पर टूटा कहर: पिता की अर्थी का सामान लेने गए जवान बेटे की सदमे में मौत, घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां

विज्ञापन

कब-कब निरस्त रहेंगी ट्रेनें-

-ट्रेन नंबर 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27 और 29 अगस्त

-ट्रेन नंबर 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 14, 16, 17, 19, 21, 23, 24, 26, 28 और 30 अगस्त

-12492 जम्मूतवी-बरौनी मौर्य ध्वज एक्सप्रेस 11, 18 व 25 अगस्त

-12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्य ध्वज एक्सप्रेस 13, 20 और 27 अगस्त

-15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस 14, 21 व 28 अगस्त

-15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस 18, 25 व एक सितंबर

-15211 दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस 19 से 29 अगस्त तक

-15212 अमृतसर-दरभंगा जन नायक एक्सप्रेस 19 से 29 अगस्त तक

-15531 सहरसा-अमृतसर जन साधारण एक्सप्रेस 20 व 27 अगस्त

-15532 अमृतसर-सहरसा जन साधारण एक्सप्रेस 21 व 28 अगस्त

-04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस नौ, 16 व 23 अगस्त

-04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11, 18 व 25 अगस्त

गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने के चलते ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इनमें सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनें शामिल हैं। एक ट्रेन अपने तय समय से लेट आएगी। - अनिल कुमार त्यागी, स्टेशन अधीक्षक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें