छुटमलपुर। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी युवक तीन साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। आरोपी गांव में अप्रशिक्षित चिकित्सक है। वह तीन साल पहले बीमार होने पर उसके पास दवाई लेने गई थी। वहां उसने नशीली दवा खिला कर उसे बेसुध कर अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद वह उनके आधार पर उसे ब्लैकमेल करते हुए लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। उसने बताया कि इस संबंध में गांव में पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका है। पीड़िता का कहना है कि अब मामले का पता चलने पर सुसरालियों ने भी उससे किनारा कर लिया है। मायके वाले भी उससे दूरी बना रहे हैं। उसकी जिंदगी बरबाद हो गई है। सीओ बेहट शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला पुराना होगा। उनकी जानकारी में नहीं है। यदि महिला ने तहरीर दी है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।