फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेहड़ा मुसैल सड़क मार्ग के पत्थर तक उखड़े, ग्रामीण परेशान

Fri, 12 Apr 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बेहड़ा संदल सिंह-मुसैल मार्ग पर उखड़े पड़े सड़क के पत्थर। संवाद
विज्ञापन
छुटमलपुर। बेहड़ा संदल सिंह से मुसैल जाने वाले सड़क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों को सफर के दौरान परेशानी उठानी पड़ रही है। उखड़ी पड़ी बजरी और पत्थरों के चले दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

बेहड़ा कलां से मुसैल सड़क मार्ग का निर्माण तीन साल पहले जिला पंचायत से कराया गया था। वर्तमान में सड़क बदहाल हालत में पहुंच गई है। इस सड़क मार्ग से मुसैल, फरकपुर निवादा, कंधेला, भोगपुर, बुड्ढाखेड़ा कदीम, पुजनेकी, मुजफ्फराबाद सहित दर्जन भर गांव जुड़े हैं। ढाई किमी लंबे इस सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन सवारों को होती हैं। कई जगहों पर तो सड़क के पत्थर तक उखड़ कर इसका अस्तित्व खत्म हो चुका है।
सड़क पर उखड़ी पड़ी बजरी में कई बार बाइक और स्कूटर सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बेहड़ा खुर्द के सुशील राणा, जगदीप सिंह, भोगपुर के विजयपाल कांबोज, मुकर्रम अंसारी, मुसैल के जाहिद, असलम आदि का कहना है कि सड़क बनने के बाद ही टूट गई थी। कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बड़ी संख्या में रोज ग्रामीण इससे गुजरते हैं। उन्होंने सड़क के नवीनीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें