फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि आज जारी करेगा दूसरी वरीयता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय रविवार यानि आज दूसरी वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) जारी करेगा। जिसके दाखिले 12, 13 और 14 सितंबर को होंगे। पहली वरीयता सूची के तहत करीब 30 से 40 फीसदी सीटों पर दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने पहली वरीयता सूची पांच सितंबर को जारी की थी, जिसके तहत छह, सात और आठ सितंबर को दाखिले हुए। इन तीन दिनों में जेवी जैन कॉलेज में बीए में 127, बीएससी में 66, बीकॉम में 79 दाखिले हुए, जबकि स्ववित्तपोषित योजना के तहत संचालित बीएससी, पीसीएम में एक, बीएससी कंप्यूटर साइंस में आठ, बीएससी होम साइंस में एक और बीकॉम में 10 दाखिले हुए थे। पहली वरीयता सूची के बाद जैन कॉलेज में बीए में 199, बीएससी में 34 और बीकॉम में 81 सीटें शेष रह गई हैं। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज की बात करें तो यहां बीए में 182, बीएससी बायो में 132 और बीएससी गणित में 133 दाखिले हुए थे, जबकि मुन्नालाल गर्ल्स कॉलेज में भी 720 सीटों में से करीब 200 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दूसरी वरीयता सूची विश्वविद्यालय रविवार 11 सितंबर को जारी करेगा। जिसका अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है।
बिना परीक्षा वाले अभ्यर्थी नहीं ले सकते दाखिला
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने अल्पसंख्यक संस्थाओं के लिए आदेश जारी करते हुए बिना प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए किसी अभ्यर्थी को बीएड में प्रवेश नहीं देने को कहा है। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ अल्पसंख्यक संस्थाएं मनमाने तरीके ऐसे अभ्यर्थियों को बीएड में प्रवेश देने की तैयारी में हैं, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा नहीं दी है। यदि कोई महाविद्यालय ऐसा करता है तो ऐसे प्रवेश मान्य नहीं होंगे। यदि कोई अभ्यर्थी बिना प्रवेश परीक्षा दिए किसी संस्थान में दाखिला लेता है तो उसका प्रवेश निरस्त होने के लिए वह खुद जिम्मेेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें