सहारनपुर में अंबेहटा के खेड़ा अफगान गांव में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुई पंचायत के फैसले से नाखुश महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खेड़ा अफगान गांव निवासी रतनपाल व उसके परिवार के बीच पैतृक जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इसके निपटारे के लिए बृहस्पतिवार की रात को ग्राम प्रधान के घेर पर पंचायत हुई थी।