फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अनियंत्रित बस दुकान में घुसी, एक की मौत, तीन महिला घायल

Wed, 18 Sep 2024 03:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। रूड़की से देवबंद आ रही निजी बस अनियंत्रित होकर मानकी मंदिर के बाहर स्थित चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान मालिक की मौत हो गई। साथ ही बस की आगे की सीट पर बैठी तीन महिलाएं भी घायल हुई है। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन



हादसा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित मानकी मंदिर के समीप हुआ। सवारियों से भरी निजी बस रूड़की से देवबंद आ रही थी। जैसे ही बस मानकी मंदिर के समीप पहुंची तो वह अचानक अनियंत्रित होकर गलत दिशा में आकर चाय की दुकान में जा घुसी। जिससे दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दुकान मालिक राहुल गोस्वामी (28) पुत्र सुरेश गोस्वामी निवासी मानकी गंभीर घायल हो गया। बस में सवार संगीता (35) पत्नी राजकुमार निवासी चौंदाहेड़ी, बाला (60) पत्नी सहेंद्र निवासी दुगचाड़ी और बशकरी (80) पत्नी यूनुस निवासी गुराना (शामली) भी घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राहुल गोस्वामी को हायर सेंटर तथा अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां राहुल ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिस कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन




सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक व परिचालक फरार हो गए। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें