फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा की ससुराल गया युवक लापता, तालाब में मिली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट/छुटमलपुर। चाचा की ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में संसारपुर गांव के तालाब में मिली। जूते भी किनारे पर रखे थे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। गोताखोरों की टीम बुलाकर युवक की तालाब में तलाश कराई गई।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रतनपुर कल्याणपुर निवासी बंटी (25) पुत्र मांगेराम तीन नवंबर की शाम थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव अल्लीवाला में चाचा की ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने जानकारी, तो पता चला, कि बंटी शाम के वहां से बाइक लेकर घर जाने के लिए चला गया था। शुक्रवार की शाम संसारपुर गांव में ग्रामीणों ने तालाब में पुल के नीचे एक बाइक पड़ी देखी, जो क्षतिग्रस्त हालत में थी। उस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। किनारे पर जूते भी रखे थे। सूचना मिलने पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक व जूतों को कब्जे में ले लिया। इसका पता चलने पर बंटी के परिजन पुलिस से मिले। उन्होंने बाइक और जूतों की शिनाख्त की। इसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शनिवार की शाम मौके पर पहुंचे। पंप लगाकर तालाब से पानी निकाला गया। गोताखोरों की टीम बुलाकर तालाब में बंटी की तलाश शुरू कराई गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि बंटी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और गोताखोरों की टीम बुलाकर उसकी तलाश शुरू करा दी गई है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें