फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे यूक्रेन के मेडिकल छात्र

विज्ञापन
आन लाइन पढाई करता अजीम अंसारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले कस्बे के दो छात्र वहां हो रही लड़ाई के चलते अपने भविष्य तथा पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

दोनों छात्र रूस तथा यूक्रेन के बीच चल रहे हमलों के बावजूद एक सप्ताह से ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। दोनों देशों के बीच हो रहे भीषण युद्ध के चलते सभी भारतीय छात्रों की पढ़ाई ठप हो चुकी थी। छात्रों ने अपने शिक्षकों से वार्ता कर भारत में रहकर ही ऑनलाइन पढ़ाई को वरीयता दी है। यूक्रेन की लवीव यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के दूसरे वर्ष के छात्र अजीम अंसारी ने बताया कि उनके प्रोफेसर पिछले एक सप्ताह से उन्हें रोज तीन से छह घंटे ऑनलाइन क्लास दे रहे हैं। यूनिवर्सिटी के सभी प्रोफेसर छात्रों पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। उनकी सभी समस्याओं का समाधान करते हैं तथा अतिरिक्त समय देकर उनका होमवर्क पूरा कराते हैं। माइक्रोबाइलॉजी, बायोकेमिस्ट्री के अलावा यूक्रेनी भाषा पर फोकस रहता है। अजीम ने बताया कि यूनिवर्सिटी के सभी प्रोफेसर अपने घरों से पढ़ा रहे हैं। कस्बे का दूसरा छात्र शोएब कुरैशी इवानो में एमबीबीएस का तीसरे वर्ष का छात्र है। शोएब कुरैशी भी अपनी यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के संपर्क में आकर अपनी पढ़ाई में लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें