फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। कचहरी रोड रेलवे पुल के नीचे दिल्ली से सहारनपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। ट्रेन नंबर 04403 दिल्ली -सहारनपुर पैसेंजर सहारनपुर आ रही थी। स्टेशन से पहले कचहरी पुल के नीचे रेल लाइन क्रॉस कर रहे दो युवक ट्रेन की चपेट आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। दो शवों को ट्रेन के अंदर रखकर रेलवे स्टेशन पर लाया गया। उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जीआरपी इंस्पेक्टर संजीव कुमार और पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी है। युवकों की पहचान के लिए आसपास पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें