फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नहर में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत

Wed, 19 Jun 2024 03:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के हलालपुरा ​स्थित बड़ी नहर में डूबे युवकों को खोजते लोग
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलकाना रोड पर बड़ी नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों बाद शव बाहर निकाले। चार घंटे तक लगातार नहर में दोनों युवकों की तलाश की गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब चार बजे शमशेर पुत्र वहीद (19) और शाकिब पुत्र फय्याज (21) निवासी हबीबगढ़ अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दोनों युवक गहराई में जाने से डूब गए। उन्हें देखकर अन्य युवकों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास काम करने और गुजरने वालों की भीड़ लग गई। इसके बाद युवकों के डूबने की जानकारी पुलिस को दी गई। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद पहले शमशेर के शव को बाहर निकाला। उसके कुछ देर बाद शाकिब को भी बाहर निकाल लिया गया। मुंह में पानी भरने से दोनों की मौत हो गई थी। दोनों लकड़ी की दुकान पर काम करते थे।
घटनास्थल पर पहुंचे परिजन

घटना का पता लगते ही शमशेर और शाकिब के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्हें नहीं पता था कि नहाने के बाद शमशेर व शाकिब नहीं लौटेंगे। दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



-
चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। एक युवक को बाहर निकाल लिया है, जिसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे की तलाश लगातार जारी है। पुलिस मौके पर है।
विज्ञापन

- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें